Sep 10, 2022

सैन्य विभाग के एचओडी रहे के एन पाण्डेय का आकस्मिक निधन श्रद्धांजलि देने वालों का तांता


गोण्डा - लाल बहादुर शास्त्री  पी०जी कॉलेज गोण्डा के सैन्य विज्ञान के प्रोफेसर डॉ० कृष्णानंद पाण्डेय का आज लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ.के०एन पाण्डेय मूल रूप से बस्ती जनपद के रहने वाले थे, तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई थी। वर्ष 1989 में एल बी एस पी०जी० कॉलेज गोण्डा में प्राध्यापक के पद पर नियुक्त हुए थे। स्व०के.एन पाण्डेय बहुत ही योग्य,विनम्र,मृदुभाषी एवं अदुतीय प्रतिभा के धनी थे। उनके निधन की सूचना से सम्पूर्ण शिक्षक जगत आहत है। मा०शिक्षक संघ देवीपाटन मण्डल के मण्डलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन पर एल बी एस कालेज के प्राचार्य प्रोसेसर आर के पाण्डेय,मुख्य नियंता प्रोफेसर श्याम बहादुर सिंह, शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर शिव शरण शुक्ला,राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अतुल कुमार सिंह,प्रोफेसर संदीप कुमार श्रीवास्तव,डॉ रेखा शर्मा,डॉक्टर चमन कौर प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह,डॉ पवन कुमार सिंह सहित अन्य लोगो ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: