करनैलगंज/गोण्डा - बाइक से जा रहे युवक की बाइक में पीक्षे से टक्कर मारकर घायल कर दिया और इलाज का पैसा देने की बात कहकर चला गया। जब पीड़ित ने इलाज का पैसा मांगा तो गाली देकर पैसा देने से मना कर दिया। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करूआ मतई मडहा निवासी नंद कुमार का है। नन्द कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बीते 28 अगस्त को वह चकरौत जा रहा था तभी दुबाई गांव निवासी मो.शमी पुत्र लाल मोहम्मद ने गोनई पुरवा गांव के पास पीक्षे से टक्कर मार कर चोटहिल कर दिया जिसे राहगीरों ने उठाया। मोहम्मद शमी ने इलाज का पैसा देने का वादा किया तो लोगो ने उन्हे जाने दिया लेकिन जब पीड़ित ने मंगलवार को इलाज का पैसा मांगा तो उन्होंने इनकार करते हुए गाली दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
Sep 6, 2022
बाइक की टक्कर मारकर किया घायल,इलाज का पैसा मांगने पर मिली गाली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment