Sep 6, 2022

अब प्रत्येक माह के सात तारीख मनाया जायेगा महिला मेट दिवस

अब प्रत्येक माह के सात तारीख मनाया जायेगा महिला मेट दिवस

लखनऊ - मनरेगा एवं उ. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ सम्मलित रूप से कार्यक्रम आयोजित कर प्रत्येक माह के प्रत्येक 7वें दिन ब्लॉक स्तर पर सभी महिला मेटों के साथ मासिक 'महिला मेट दिवस' मनाया जायेगा । अवकाश या गैर-कार्य दिवस के मामले में, 'महिला मेट दिवस' अगले कार्य दिवस पर होगा ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम अधिकारी,
 कंप्यूटर ऑपरेटर,UPSRLM ब्लॉक मिशन मैनेजर, BDO / PO द्वारा नामित 2 या 3 तकनीकी सहायक (TA),DC- नरेगा एवं DC - NRLM शामिल रहेंगे तथा महिला मेटों की समस्यायों एवं सुझावों को समझने के लिए ब्लॉक स्तर पर भ्रमण करेंगे।

No comments: