Sep 6, 2022

महिला सिपाही को लेकर थाने में फायरिंग,इंस्पेक्टर समेत 5 सस्पेंड

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद अंतर्गत बहेड़ी थाने में अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध ने थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाने में एक महिला सिपाही को लेकर जमकर बवाल हुआ जिसमें थाने के अंदर फायरिंग हुई। पूरा मामला महिला सिपाही के प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।

No comments: