Sep 6, 2022

करनैलगंज:पंचायत भवन निर्माण को लेकर चल रही गहमागहमी, डीएम ने लिया संज्ञान,नया आदेश


करनैलगंज/गोण्डा - बिकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण में ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण को लेकर चल रहे स्थल चयन मामले को डीएम ने संज्ञान लेकर एसडीएम व बीडीओ की संयुक्त रूप निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल का चयन करने का आदेश दिया है। बता दें कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण के मजरा बरवलिया में पंचायत भवन निर्माण को लेकर काफी समय से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। उक्त मामले में शिवकुमार,ननकू,ओमप्रकाश, संतोष,बिकास सिंह, हरिओम सिंह,विजय कुमार सिंह,प्रेम कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा स्थल चयन को लेकर जिम्मेदारों पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की गई। मामले संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ.उज्जवल कुमार ने एसडीएम तथा बीडीओ को उपयुक्त स्थल चयन हेतु निर्देशित किया है। तथा प्रगति की आख्या मांगी है।

No comments: