Sep 23, 2022

करनैलगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही,मवेशी चोर गैंग का पर्दाफाश,बस्ती से जुड़ा है तार

 करनैलगंज/गोण्डा - थाना करनैलगंज पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में मवेशी चोर गैंग के 06 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 अदद पड़िया व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त खलील के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने दिनांक 19.09.2022 की रात्रि वादी राम नेवाज पुत्र श्याम मनोहर पांडे नि0 रेरुआ थाना करनैलगंज जनपद गोंडा की 01 अदद भैंस व 01 अदद पडिया चोरी की थी। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण 
01. खलील पुत्र शौकत निवासी हैदराबाद थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती।
02. समीर पुत्र शौकत निवासी हैदराबाद थाना परशरामपुर जनपद बस्ती।
03. सकील पुत्र शौकत निवासी हैदराबाद थाना परशरामपुर जनपद बस्ती।
04. चिनकी पुत्र शौकत निवासी हैदराबाद थाना परशरामपुर जनपद बस्ती।
05. राहुल मिश्रा पुत्र राम बिहारी मिश्रा नि0 मिश्रौलिया थाना नवाबगंज जनपद गोंडा।
06. मुन्ना पुत्र इकबाल नि0 नई बाजार थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-463/22, धारा 379,411 भादवि थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-467/22, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 राशि पड़िया।
02. 01 अदद नाजायज चाकू।

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. उ0नि0 वीरेंद्र बहादुर राय मय टीम।

No comments: