Sep 5, 2022

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 शिक्षक हुए सम्मानित

बस्ती  करमा देवी शैक्षिक समूह व ओमनी रेडियो द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में 21 उत्कृष्ट शिक्षकों को उप्र. सेवा चयन बोर्ड के सदस्य ओएन सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्था के चेयरमैन ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। हर युग में शिक्षकों का सम्मान रहा है। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्रा ने कहा कि यह संस्थान अपने जनपद के युवाओं व छात्रों के लिए वरदान है जो बच्चों का भविष्य निर्माण करने का काम कर रहा है। संचालन आरजे धर्मेंद्र पांडेय व रश्मिधर दुबे ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र, राज्य पुरस्कृत इकबाल अहमद, अनुसरना सिंह, बृजेश गुप्ता, चंद्रशेखर, अजय पांडे, डॉ. कंचनमाला, रमेश विश्वकर्मा, दुबे, राजकांत, राम गोपाल पाठक, संतोष सिंह, राकेश सिंह सुभावन वर्मा, लल्लन चन्द्र त्रिपाठी, रामदीन, रामपाल, आराधना, अमर वर्मा, अरविंद सिंह, मानवी सिंह, शैलेंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इस दौरान दुर्गेश बहादुर सिंह, नीलेश गुप्ता, मुकेश मिश्र, रीता, प्रीति, विपुल आदि मौजूद रहे।      


            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: