Aug 31, 2022

ब्लॉक दिवस की बैठक में प्रतिभाग करेगा सरयू नहर खंड

ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं को निस्तारित करने के लिए माह के प्रथम व तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाली बैठक में प्रतिभाग करने के लिए सरयू नहर के खंडों का आवंटन किया गया है। यह जानकारी सरयू नहर खंड चार के अधिशासी अभियंता ने दी। अधिशासी अभियंता राकेश गौतम ने बताया कि परसुरामपुर, हर्रैया व कप्तानगंज में सरयू नहर खंड अयोध्या, परसुरामपुर व गौर में सरयू नहर खंड तीन गोंडा, परसुरामपुर में सरयू नहर खंड चार गोंडा, सांऊघाट के सहायक अभियंता सरयू नहर खंड चार बस्ती, सल्टौआ गोपालपुर में सहायक अभियंता द्वितीय सरयू नहर खंड चार, रुधौली में सहायक अभियंता तृतीय सरयू नहर खंड चार, रामनगर में सहायक अभियंता चतुर्थ, बस्ती सदर व बनकटी में सहायक अभियंता सरयू नहर खंड चार मौजूद रहेंगे।       

       रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: