Aug 31, 2022

सड़क हादसे में दस वर्षीय बालक घायल,गोंडा रेफर,करनैलगंज बस स्टॉप की घटना

करनैलगंज/गोण्डा -  स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित करनैलगंज बस स्टॉप पर सड़क दुर्घटना में दस वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करनैलगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करुआ (कुम्हरगढ़ी) निवासी मुख्तार का दस वर्षीय लड़का करनैलगंज आया था, जो बस स्टॉप के पास किसी बाइक  की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर ने गोण्डा रेफर कर दिया।

No comments: