Aug 31, 2022

डीएम-एसपी पहुंचे जिला जेल, कैदियों से जाना हाल

जिला कारागार का डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भारी पुलिस फोर्स के साथ औचक निरीक्षण किया। एक-एक बैरक की तलाशी कराई गई। बंदियों से बातचीत कर अफसरों ने उन्हें मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।     
शाम लगभग सवा छह बजे डीएम व एसपी जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। आला अफसरों ने सीसी टीवी कंट्रोल रूम को जांचा। जेल अफसरों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि सभी कैमरें पूरी तरह कार्य करें। बैरकों एवं जेल परिसर का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी में सबकुछ सामान्य पाया गया। डीएम व एसपी ने बंदियों से बात की।

उन्होंने जेलकर्मियों के व्यवहार, भोजन आदि के बारे में पूछताछ की। बंदियों द्वारा जेल की व्यवस्था, जेल कर्मियों के व्यवहार व भोजन के संदर्भ में संतोष व्यक्त किया गया। जिला जेल में करीब एक हजार बंदी निरूद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रतन कुमार व अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहे।     

      रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: