Aug 31, 2022

डिप्टी सीएम कल गोण्डा में


गोण्डा - उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कल गुरुवार को जनपद में आकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की नब्ज टटोलेगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कल डिप्टी सीएम सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में विकास की प्रगति जानेंगे। दी गई जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम आज शाम गोण्डा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

No comments: