Aug 31, 2022

आधार प्रमाणीकरण न होने पर रूक सकती है पेंशन,केवाईसी जरूरी

गोण्डा -  जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि वर्तमान में शासन द्वारा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कराया जा रहा है, जिसमें अभी बहुत से लाभार्थियों का पोर्टल पर आधार केवाईसी नहीं हो पाया है। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) दिव्यांगजन पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थियों का केवाईसी जरूरी है। इसके लिए एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जन सुविधा केन्द्रों (काॅमन सर्विस सेंटर), साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केन्द्र या विभागीय वेबसाइट पर कम्प्यूटर या मोबाइल के माध्यम से भी लाभार्थी द्वारा स्वयं आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। सोनी ने बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो सका है, उनकी ब्लाक/तहसील वार सूची भी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किये गये हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कराया जा सके।उन्होनें निराश्रित महिला पेंशन योजना की लाभार्थियों के साथ ही दिव्यांगजन पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों से तत्काल केवाईसी पूर्ण कराये जाने की अपील की है।

No comments: