Jul 26, 2026

'शेर्प’ बाढ़ बचाव वाहन का शुभारंभ सोमवार को — जिलाधिकारी एवं विधायकगण दिखाएंगे हरी झंडी




गोण्डा - बाढ़ राहत हेतु समर्पित सर्व-भूभागीय बचाव वाहन JSW SHERP SMV 1200 का विधवत शुभारंभ सोमवार, 27 जुलाई 2026 को अपराह्न 1:30 बजे ऐली परसौली बाढ़ केंद्र पर होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, गोंडा, विधायक श्री प्रेमनारायण पांडेय जी एवं विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह हरी झंडी दिखाकर वाहन को बाढ़ राहत सेवा में रवाना करेंगे।

जल, दलदल एवं कीचड़ — हर परिस्थिति में चलने में सक्षम यह विशिष्ट वाहन प्रशिक्षित संचालन दल सहित ऐली परसौली बाढ़ क्षेत्र में तब तक तैनात रहेगा, जब तक बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी अथवा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अन्यथ निर्णय न लिया जाए — ताकि बाढ़ में घिरी उन बस्तियों तक सहायता पहुँच सके जहाँ सामान्य नाव अथवा वाहन नहीं पहुँच पाते। सम्पूर्ण व्यय-भार आर्चा एडवेंचर आर्केड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वहन किया जाएगा — जिला प्रशासन से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

समस्त पत्रकार बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का सादर अनुरोध है।

No comments: