Aug 30, 2022

हर्रैया में मिनी बैंक से 55 हजार नगद उड़ा ले गए चोर

बस्ती- हर्रैया थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा कन्हैया नगर चौराहे पर काफी दिनों से सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। एक माह पहले एचडीएफसी बैंक का मिनी बैंक भी साथ में चलाने लगे। रविवार की देर रात चोर मकान के पीछे मौजूद लकड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और काउंटर में रखा 55 हजार रुपए नगद, दो लैपटाप, दो प्रिंटर, इन्वर्टर वह दो बैटरी, फिंगर स्कैन मशीन सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

सोमवार की सुबह ओमप्रकाश बैंक का शटर खोलकर अंदर घुसे तो नजारा देख होश उड़ गए। नगदी समेत अन्य सामान गायब मिला। तमाम कागजात इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि वह रोज रात दुकान पर सोते थे लेकिन रविवार की शाम साढ़े चार बजे बैंक बंद कर आवश्यक कार्यवश घर चले गए। हर्रैया थाने के निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।     

        रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: