***लम्बी कूद,बैडमिंटन व शतरंज में अव्वल रहे विशाल सिंह.....
आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय पूरे दौलत में जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह के नेतृत्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान परसपुर ग्रामीण के ग्राम प्रधान विनोद कुमार पाण्डेय फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उक्त कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़ में अरुण कुमार कनौजिया प्रथम, विशाल सिंह द्वितीय, राधेश्याम सिंह तृतीय, तथा लंबी कूद में विशाल सिंह प्रथम, अरुण कुमार कनौजिया द्वितीय, अजय सिंह तृतीय,एवम बैडमिंटन विशाल सिंह विजेता, अजय सिंह उपविजेता, डिस्कस थ्रो में अजय कुमार सिंह प्रथम,बृजेश कुमार पाण्डेय द्वितीय, विशाल सिंह तृतीय तथा शतरंज में विशाल सिंह विजेता बृजेश कुमार पाण्डेय उपविजेता, महिला खिलाड़ी श्रीमती दीपिका सिंह सहायक अध्यापक को अन्य महिला के ना आने की वजह से दीपिका सिंह को सभी प्रतियोगिता में शामिल करके इन्हें प्रथम स्थान दिया गया।वहां उपस्थित अध्यापक शिव गोपाल शुक्ला,रणजीत मिश्र, अजीत प्रताप सिंह,जैनेंद्र विक्रम सिंह, अरुणेश मिश्रा, अतुल कुमार पाण्डेय, को देखरेख में अभय प्रताप सिंह, केशव,अंशिका, विधि, लवली, ईशा सिंह, निहारिका सभी छात्र छात्राओं ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खेलोप्रांत व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह व अशोक कुमार पाण्डेय के करकमलों द्वारा खेल में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment