Jul 29, 2026

मीरपुर गांव में औचक निरीक्षण,शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 जलभराव, सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों का लिया जायजा,लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी

बहराइच। जिले के विकासखंड कैसरगंज की ग्राम पंचायत मीरपुर में विकास कार्यों की प्राप्त शिकायतों के पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र वर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिव विकास श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत सचिव,अजय पांडे तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रवि सिंह पवार के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया तथा ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। तथा जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधान को तत्काल मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए गए। तथा सामुदायिक शौचालय न खुलने की शिकायत को लेकर गंभीरता से उन्हें सुचारू से संचालन करने के लिए ग्राम  पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन समय अनुसार खोला जाए अन्यथा लापरवाही बरतने पर उन्हें कठोर कार्रवाई की जाएगीसहायक विकास अधिकारी ने सफाई कर्मचारी को विद्यालय परिसर,, विद्यालय में बने शौचालय ,आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सार्वजनिक शौचालय, आरआरसी सेंटर, नालियों तथा बीसी सड़कों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान सभी सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर प्रतिदिन कार्य करने तथा अपने कार्यों की जीपीएस युक्त फोटो विभागीय ग्रुप पर साझा करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यों की नियमित निगरानी और सत्यापन किया जा सके।सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) राजेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

No comments: