लखनऊ - प्रदेश विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिये आज मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम योगी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और भाजपा के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव होना है तथा अन्य छः सीटों पर मनोनयन । विधान परिषद की आठ सीटों पर उम्मीदवारों की चर्चा के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और संगठन महामंत्री सुनील बंसल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व कई बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। विधान परिषद की कुल आठ सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई । इसके पहले कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो चुका है।
Jul 28, 2022
एमएलसी की आठ सीटों पर चर्चा,सीएम आवास पर हुआ मंथन

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment