Jul 28, 2022

न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक की मासिक बैठक सम्पन्न

न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक की मासिक बैठक सम्पन्न

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।शिक्षा क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मधईपुर कुर्मी के राजा हाता के परिसर में अशोक पाण्डेय की अध्यक्षता में संकुल शिक्षक की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन जीतेंद्र कुमार सिंह शिक्षक संकुल ने किया। शिक्षक अशोक पाण्डेय, बंदना बर्मा एआरपी मनोज ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने माँ शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन वंदन किया। अभय प्रताप सिंह ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, एआरपी का स्वागत किया। एआरपी जितेंद्र यादव तथा मनोज कुमार एआरपी ने बैठक को सम्बोधित किया। संकुल शिक्षिकों ने निपुण भारत लक्ष्य के प्राप्ति हेतु  शिक्षकों को जागरूक करने का प्रयास किया। अभय प्रताप सिंह, जीतेंद्र सिंह, अशोक कुमार पाण्डेय, पंधारी पासवान, बंदना बर्मा, ज्योति सिंह, विजय सिंह आदि शिक्षकों ने निपुण भारत लक्ष्य, बाल वाटिका, चहक कार्यक्रम, आकलन प्रपत्रो का प्रयोग, डीबीटी एवं महत्वपूर्ण मॉड्यूलो पर अपने अपने विचार प्रकट किए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बैठक में आये हुये सभी के प्रति आभार प्रकट किया। और राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

No comments: