Feb 19, 2022

February 19, 2022

नहीं रहे सपा के कद्दावर नेता अहमद हसन

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन 88 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राजनीतिक दलों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सम्बेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के मुताबिक वह लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में  पिछले 8 दिनों से डायलिसिस पर थे। उनकी हालत बेहद क्रिटिकल बनी हुई थी। आपको बताते चले कि अहमद हसन सपा सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। सपा नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन मुलायम सिंह यादव के करीबियों में थे। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा सरकार में पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन हो गया। सेप्सिस होने की वजह से उन्हें राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान की क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया था जहाँ शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव सहित अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए सम्वेदना व्यक्त की है।

Feb 17, 2022

February 17, 2022

चिलवरिया चीनी मिल ने किया 103 करोड़ का भुगतान

बहराइच - सिम्भावली शुगर्स लि.यूनिट चिलवरिया द्वारा विगत पेराई सत्र 2020-21का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान बैंकों को भेजा जा चुका है। चीनी मिल ने सत्र खत्म होने से पहले गन्ना किसानों को पुराना बकाया भुगतान कर दिया है। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्य महाप्रबन्धक पी.एन.सिंह ने बताया कि चीनी मिल पर करीब 103 करोड़ रूपये का बकाया था। जिसे किसानों के बैंक खातें में भेज दिया गया है। अब चीनी मिल पर पुराने सत्र का कोई बकाया नहीं है। 17 फरवरी से नए सत्र का भुगतान शुरू कर दिया जायेगा।

Feb 14, 2022

February 14, 2022

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार से, एलबीएस पीजी कालेज में

गोण्डा - प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण बुधवार 16 फरवरी से एलबीएस पीजी कालेज में दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा 02 बजे से सायं 05 बजे तक होगा। 
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो हजार कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा तथा प्रशिक्षण के उपरान्त कार्मिकों का टेस्ट भी लिया जाएगा जिसमें फेल होने पर फेल होने वाले कार्मिक को पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण में समय से पहुंचे तथा अनिवार्य रूप से पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
February 14, 2022

राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर डीएम,एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

गोण्डा - मंगलवार को मा.राज्यपाल महोदया के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट दिख रहा है। कल उनके स्वामीनारायण छपिया मंदिर के आगमन से पूर्व हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का जायजा लेने के लिये जिलाधिकारी उज्जवल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने छपिया पहुँचकर मातहतों से व्यवस्था सम्बंधित जानकारी ली तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
February 14, 2022

सोमवार व्रत रखने से शनि की कुदृष्टि से बच सकते हैं आप

लूखनऊ - सोमवार का व्रत रखने से शनि की टेढ़ी नजर इंसान पर नहीं पड़ती है। भगवान शंकर अपने भक्तों को इनके कहर से बचाते हैं।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल

मेष
आज मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा।

वृष
चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन
आज राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

कर्क
आज पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा।

सिंह
आज आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी।

कन्या
आज योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला
आज संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।समय की अनुकूलता है।

वृश्चिक
आज फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

धनु
आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। 

मकर
आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कुंभ
आज सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। 

मीन
आज वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है।




ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Feb 12, 2022

February 12, 2022

फ्लाईओवर के कूदने जा रही लड़की को पुलिस ने बचाया

संतकबीरनगर - आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनों चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या करने जा रही एक लड़की को बड़ी सूझ बूझ के साथ बचाकर उसके परिजनों को सौंप दिया जिसकी आमजन में बहुत प्रसंशा की जा रही है। सन्तकबीर नगर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आगामी चुनाव को लेकर  मेंहदावल बाईपास पर बृजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक यातायात  संजय कुमार राय,अखिलेश कुमार, व संदीप सिंह के साथ चेंकिंग कर रहे थे तभी एक लड़की को ओवरब्रिज से कूद कर जान देने की कोशिश करते हुए देखा गया । प्रभारी निरीक्षक यातायात बृजेश यादव द्वारा लड़की को नीचे से समझाने की कोशिश किया गया ठीक उसी समय एच0सी0पी0 संजय राय, का0 अखिलेश कुमार, का0 संदीप सिंह द्वारा बाईपास पर जाकर लड़की को कूदने से पहले ही पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम फूलमती पुत्री राजाराम निवासी रामनगला थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर बताया गया, पूछताछ में फूलमती द्वारा बताया गया कि घर वालों के डाटने से आहत होकर बाईपास से कूद कर जान देने जा रही थी  । प्रभारी निरीक्षक बृजेश यादव द्वारा लड़की को समझा बुझाकर म0का0 शाम्भवी गुप्ता की मौजूदगी में उसकी बहन भगवानी पुत्री राजाराम निवासी रामनगला थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर के सुपुर्द किया गया। जहाँ एक ओर यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य से पुलिस व जनता के बीच विश्वास को बढ़ावा मिला है वहीं आमजनमानस में बहुत सराहना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा इस नेक कार्य के लिये पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Feb 7, 2022

February 07, 2022

मसूद समर्थकों पर मुकदमा,हाइवे जाम, पुलिस से कहासुनी

बहराइच - समाजवादी पार्टी से टिकट कटने की खबर सुनकर मसूद समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान ओर पहुँच गया और कैसरगंज में जगह जगह अखिलेश यादव विरोधी नारेबाजी शुरू हो गयी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूँककर विरोध जताया गया। इस दौरान क्षेत्र के कोनारी, हरचंदा तथा जरवल समेत अन्य जगहों पर समर्थकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान हाइवे जाम होने की सूचना पर पहुँची पुलिस से भी कहासुनी हुई । मसूद आलम के समर्थक अखिलेश यादव से टिकट वापसी की मांग कर रहे थे। नियमों की अनदेखी का हवाला देकर कैसरगंज पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Feb 6, 2022

February 06, 2022

मशहूर महान गायिका लता मंगेशकर का निधन!

लखनऊ - देश की मधुर स्वर की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन की खबर से पूरा देश गमगीन हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रसिद्ध गायिका जिन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता था वह लम्बे अरसे से बीमार थीं उन्हें कोरोना जैसी घातक बीमारी ने अपने चपेट में ले लिया था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया में उनके निधन की आयी खबरों के बाद देश गमगीन हो गया, लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Feb 4, 2022

February 04, 2022

चुनाव में ग्लैमर,सपा महिला प्रत्यासी का डांस वीडियो तेजी से वायरल

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की महिला प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा आज कल काफी चर्चा में हैं। सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा का दो वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है एक वीडियो में चंद्रवती वर्मा अपनी दो सहेलियों के साथ फिल्मी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं तो वहीं, दूसरे वीडियो में स्विमिंग पूल में स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं । दोनों वीडियो वायरल होने के बाद चंद्रवती वर्मा अब जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
बता दें कि गोहांड ब्लॉक के इटौरा गांव निवासी धनीराम वर्मा की बेटी चंद्रवती हैदराबाद में जिम ट्रेनर रही हैं। उन्‍होंने गोहांड इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद उरई से स्नातक की परीक्षा पास किया।खेलकूद में रुचि होने पर वह फिटनेश ट्रेनर बन गईं, कुछ समय तक एक जिम में काम करने के बाद खुद की कंपनी खोल ली। और इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही वह क्षेत्र में काफी सक्रिय हो गयीं थीं। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने पहले राठ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को टिकट देकर मैदान में उतारा था लेकिन कुछ ही घंटे के भीतर ही उनका टिकट काटकर चंद्रवती वर्मा को राठ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

 

लव मैरिज करने के बाद सुर्खियों में आयी चन्द्रवती वर्मा


चंद्रवती वर्मा अनुसूचित जाति से बतायी जा रही हैं। उनकी लव मैरिज भी काफी सुर्ख़ियों में रही। । मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होंने जालौन जिले के गोरन गांव निवासी हेमेंद्र सिंह राजपूत प्रेम विवाह किया है। हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों प्रेम हो गया था। पढ़ाई के बाद हेमेंद्र व चंद्रवती ने हैदराबाद के एक जिम में ट्रेनर का काम किया। 28 दिसंबर 2020 को राठ में दोनों का धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ था।

Feb 3, 2022

February 03, 2022

प्रत्येक शुक्रवार को माँ लक्ष्मी मन्दिर में अर्पित करें लाल पुष्प

लखनऊ - हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी मंदिर के मंदिर में लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है।जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल


मेष
आज मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।

वृष
आज यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।

मिथुन
आज भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी कार्य पूर्ण होंगे।

कर्क
आज  धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।

सिंह
आज प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।

कन्या
आज पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

तुला
आज नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

वृश्चिक
आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

धनु
आज चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

मकर
आज कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ
आज  अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

मीन
आज रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।



ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net

Feb 2, 2022

February 02, 2022

मासूमों के साथ हुई हैवानियत, दी गयी रूह कंपाने वाली सजा

एटा - मानवता और मासूमियत को शर्मसार कर देना वाला एक मामला सामने आया है,जहाँ शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में दो मासूम बच्चों को बेल्टों से पीट-पीट कर उन्हें तालिबानी सजा दी गई। ये सजा किसी और ने नहीं बल्कि कोचिंग के नाम पर गोरखधंधा चला रहे आधुनिक गुरुओं ने दी है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जनपद अन्तर्गत अलीगंज कस्बे के अमरोली रोड स्थित कोचिंग सेंटर का हैं। जहां जिलाधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा कोरोना के चलते स्कूल ,कोचिंग हास्टल बन्द रखने के सख्त निर्देशों को ढेंगा दिखाते हुये धडल्ले से कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा था। कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में नितिन उम्र नौ बर्ष ,नैनशी उम्र बारह वर्ष पिता अनीस गुप्ता  जो कि अलीगंज कस्बे के मोहल्ला सुदर्शनदास के ही रहने वाले हैं।अलीगंज कस्बे में शिक्षा के अच्छे साधन न होने की बजह से चल रहे कोचिंग सेंटरों में अभिभावक अच्छी शिक्षा हेतु अपने बच्चों को दिन-रात मेहनत कर प्रवेश दिलवाते हैं।
पीड़ित मासूम बच्चों का पिता दिन-रात चाट की दुकान लगाकर कर अपनी रोजी रोटी चलाता है।पिता ने शायद यह सोचकर बच्चों को इस कोचिंग सेंटर पढ़ने इसलिये भेजा होगा कि बड़े होकर बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कुछ बन पायेगें।



लेकिन माता-पिता को क्या पता था कि ये कोचिंग सेंटर उन मासूमों के लिए तालिबान सावित होगा।
घटना दो दिन पूर्व की है इस हॉस्टल में दर्जनों बच्चे रात्रि विश्राम कर शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। मासूम बच्चों के अनुसार कोचिंग सेंटर के ही अघ्यापक अमित कुमार और पवन यादव ने इस मासूम को बेल्टों से पीट-पीट पीटकर अधमरा कर दिया।हैवानियत भी ऐसी हुई जो की देखकर रूह कांप जायेगी।




आप समझ सकते हैं कि उस रात इन मासूमो पर क्या गुजरी होगी। मासूम बच्चे नितिन ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में उसके साथ क्या-क्या हैवानियत हुई और किस तरह उसे थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर बुरी तरह मारा-पीटा गया। बच्चे ने बताया कि उसे लटका कर रात भर पानी डालकर बेल्टों से पीटा गया जिसके जख्म उसके जिस्म पर साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं। वही मासूम बच्चे नितिन की बड़ी बहन नैंसी ने बताया कि उसको भी मारा पीटा गया साथ ही दोनों हैवान शिक्षकों ने उसको इतना डरा धमका दिया था कि इन मासूमों ने 1 दिन तक अपने मां बाप तक कुछ नहीं बताया कि उनके साथ क्या गुजरा है। बच्ची ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। आपको बता से ये एएसएन कोचिंग सेंटर और हॉस्टल पूर्णतः अवैध रूप से संचालित बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि ये अवैध संचालन किसकी सह पर हो रहा है ।और इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।