गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त शिवाकान्त उर्फ बडेबाबू को गिरफ्तार कर आलाकत्ल ईट का टुकड़ा बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 19.01.2022 को आपसी विवाद के चलते अपनी माता राजदुलारी को गाली-गुप्ता देते हुए ईट पत्थर से मारा-पीटा था। जिससे उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पति स्वामीप्रसाद द्वारा थाना कटराबाजार मे अपने लड़के के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. शिवाकान्त उर्फ बडेबाबू पुत्र स्वामीप्रसाद नि0ग्राम सिसईजोगा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-28/21, धारा 323,504,304 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
बरामदगीः-
01. आलाकत्ल ईट का टुकड़ा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह कटराबाजार मय टीम।
No comments:
Post a Comment