Jan 24, 2022

भीषण हादसा:प्राइवेट बसें भिड़ीं,खाई में पलटी,तीन की दर्दनाक मौत,दर्जनों गम्भीर

[24/01, 15:19] Subhash Singh: अनियन्त्रित बस खाई में पलटी,तीन की दर्दनाक मौत,दर्जनों गम्भीर

 बहराइच - लखनऊ हाईवे पर रामनगर बाराबंकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस दुर्घटना में तीन लोगों के हताहत होने की खबर मिल रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये तथा घायलों को बाहर निकलवा कर उन्हें अस्पताल भेजवाया। मिल रही जानकारी के मुताबिक दुर्घटना जरवल रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा घाट पुल के पास रामनगर थानाक्षेत्र में घटी। चूंकि जरवल थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष राजेश सिंह अपनी सीमा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि बस पलट गई है सब कुछ छोड़कर थानाध्यक्ष राजेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गये और रेस्क्यू के दौरान घायलों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजवाने का काम शुरू कराया इसी बीच रामनगर पुलिस भी पहुँच गयी और रेस्क्यू अभियान तेजी से शुरू हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अनुबंधित बस व निजी बस भिड़ गयी जिससे अनुबंधित बस पानी मे जा कर पलट गई। दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है तथा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया जा रहा है।

No comments: