Jan 24, 2022

वन्यजीव का आखेट करने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने जंगली सुअर का शिकार करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों-01. निखिल सोनकर, 02. रामसूरत उर्फ सुरते, 03. करिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद पिकअप व शिकार करने की सामाग्री बरामद की गयी। उक्त अभियुक्तगण दिनांक 23.01.2022 टिकरी जंगल से एक जंगली सुअर का शिकार किया था। जिसके सम्बन्ध में वन दरोगा हैदर अली द्वारा थाना को0 मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. निखिल सोनकर पुत्र रामसबूरे नि0 गूंगीदेयी पो0 बरवरवा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
02. रामसूरत उर्फ सुरते पुत्र करमे नि0 रघुनाथपुर रेहरा बाजार थाना बलरामपुर जनपद गोण्डा।
03. करिया पुत्र करमे नि0 रघुनाथपुर थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर।

पंजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0सं0-33/22, धारा 9/51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 01 अदद पिकअप।
02. 01 अदद नेट जाल।
03. 02 अदद डण्डा, 01 अदद लोहे की सरिया।

No comments: