गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नसीम पुत्र अब्दुल झब्बर नि0 कहारन पुरवा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-34/22, धारा- 354,452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment