करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताविक घटना करनैलगंज शाहपुर धनावा मार्ग स्थित कचनापुर गोकुलपुरवा के पास की है। बताया जा रहा है कि ऊपर से ग्यारह की लाइन गयी थी वहीं लगे पोल से नीचे करेंट उतर रहा था। उसी के आस पास ग्राम कुतुबपुर गोडियन पुरवा निवासी मुटरू की भैंस चर रही थी जो जिसकी करेंट लगने से मौत हो गयी। बताया गया कि मूटरू बहुत गरीब व्यक्ति है और भैंस का दूध बेंचकर किसी तरह बच्चों की परवरिश कर रहा था। घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी गयी लेकिन कोई जिम्मेदार मौके तक नहीं पहुँचा।
Jan 25, 2022
करनैलगंज: विद्युत पोल में करेंट उतरने से भैंस की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment