Jan 4, 2022

जमीनी विवाद में क्षेत्रीय लेखपाल पर लगाया रिश्वतलेने का आरोप


 गोण्डा - सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीडित व्यक्ति ने लेखपाल पर रिश्वत का आरोप लगाते हुये आई जी आर एस के द्वारा शिकायत दर्ज कराई है। प्रकरण तहसील गोंडा सदर अंतर्गत राजस्व ग्राम-छतौनी, विकासखंड-रुपईडीह का है, जिसमें अमरिका पुत्र सन्तोषी ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई जी आर एस) के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग में किया है, शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा अपनी भूमि के स्वरूप को असंक्रमणीय से संक्रमणीय करने हेतु लेखपाल को पैसे दिए । पैसे लेने के बावजूद भी संबंधित लेखपाल के द्वारा भूमि का स्वरूप परिवर्तित नहीं किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा पूछने पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता को जाति सूचक गाली देकर तहसील परिसर से भगाने का आरोप लगाया है।

No comments: