Jan 4, 2022

सपा के मंच से जारी होने वाला फतवा आज बंद हो गया-सांसद बृजभूषण शरण सिंह


अजय सिंह का काफिला सब पर दिखा भारी

करनैलगंज/गोण्डा - भारतीय जनता युवा मोर्चा का विशाल युवा सम्मेलन करनैलगंज के राम लीला मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के मंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह शाही रहे। कार्यक्रम मे मुख्य तौर में कैसरगंज सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह जिला प्रभारी भाजपा अवनीश सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमों जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री विनीत सिंह ने किया। इस दौरान परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में परसपुर से सैकड़ो चार पहिया व दो पहिया वाहनों का काफिला भाजपा के समर्थन में नारेबाजी करता हुआ करनैलगंज रामलीला मैदान पहुँचा। कार्यक्रम में युवाओं के जनसैलाब को देखते हुये मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का भविष्य ही यहाँ बैठा युवा ही है,युवाओ के बल पर ही 2017 में योगी जी प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी वही उत्साह 2022 मे युवाओ को देखने में आज यहां मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज देश व प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है,भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त मोर्चा युवा मोर्चा ही है। वहीं कैसरगंज सासंद  बृजभूषण शरण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की मोदी व योगी सरकार ने समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचना का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राम भक्तो पर गोली चलवाने  वाले आज राम मंदिर बनवाने की बात करते हैं, 2014 के पहले  सपा के मंच पर फतवा जारी होता था आज मौलाना का फतवा मंच पर बंद हो गया है ये परिवर्तन है पूर्ववर्ती सरकार ने आतंकियो पर मुकदमा वापस लेने का काम व एक ही जाति को नौकरी देने का काम किया वहीं हमारी भाजपा सरकार ने गरीबो को सीधा लाभ पहुचाने का काम किया है। कार्यक्रम में पिंकू सिंह, गुड्डू सिंह मलाव, पिंकू सिंह,मझौरा, जनमेजय सिंह प्रधान, विवेक सिंह,श्याम किशोर मिश्रा,संजय यज्ञसैनी,अनूप मिश्रा,अनूप गोस्वामी, मुकेश वैश्य,आशीष सोनी सहित पूरे जिले के तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहे।

No comments: