नव वर्ष की मंगल कामना।
गोण्डा - नववर्ष के पावन अवसर पर आज तहसील सदर में विशाल एवं भव्य कृषि मेला/गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये जाएंगें तथा विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही आज तहसील सदर के सुंदरीकृत भवन का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त देवीपाटन मंडल व विधायक सदर द्वारा किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment