गोण्डा - जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, देवीपाटन मंडल, गोंडा श्री संतोष गौतम ने बताया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के अर्न्तगत मण्डल स्तर पर कुम्हारों/कारीगरों द्वारा उनके उत्पाद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रथम पुरस्कार रू0 15 हजार द्वितीय पुरस्कार रू0 12 हजार व तृतीय पुरस्कार रू0 10 हजार से पुरस्कृत किया जाना है। शिल्पियों का चयन उनके द्वारा प्रदर्शित उत्पादों को फाइन आर्ट के विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा की जायेगी। यह कार्यक्रम जिला ग्रामोद्योग कार्यालय (प्रागंण) गोण्डा में दिनांकः 05 जनवरी, 2022 को सम्पन्न होगा।
उन्होंने कहा है कि इच्छुक कुम्हार/शिल्पी/कारीगरों एवं अपने द्वारा उत्पादित कलाकृतियों को प्रदर्शित करना चाहते हों तो अपने उत्पाद के साथ, फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित प्रातः 10ः00 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 122 राजा मोहल्ला, गोण्डा में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु कोई टी0ए0 डी0ए0 अनुमन्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 122 राजा मोहल्ला, गोण्डा में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment