बहराइच - विकासखंड फखरपुर स्थित कोठवल कला में सैकड़ों पुराने शिव मंदिर में ग्रामीणों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की । यह शिव मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान में मरम्मत के अभाव में जीर्णशीर्ण हो चुका है । स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर को फिर से मरम्मत कराने की ठानी है। ग्रामीणों ने आज भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर पूजन अर्चन कर मंदिर को फिर से पुनर्निर्माण करने की ठानी है। ज्ञातव्य हो कि गांव में एक पुराना शिव मंदिर स्थापित है जो कि सैकड़ों वर्ष पुराना है और मरम्मत के अभाव में मंदिर धीरे-धीरे जीर्णशीर्ण हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने मंदिर की मरम्मत का बीड़ा उठाया है।
Dec 13, 2021
सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर पर जलाभिषेक,भोले के जयकारों के साथ हुआ पूजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment