कटरा बाजार /गोण्डा - मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कटरा बाजार पर 69000 नवीन भर्ती के शिक्षकों की सेवा पंजिका व चरित्र पंजिका बनाये जाने हेतु विशेष कैम्प लगाया गया जिसमें नवनियुक्त 107 शिक्षकों,मृतक आश्रित शिक्षकों व अनुचरों की सेवा पंजिकाये बनाई जानी थी। इस दौरान अध्यापकों द्वारा 107 के सापेक्ष 99 सेवा पंजिकाये बनाई गईं। अवशेष 8 शिक्षकों की सेवापंजिकाओं के गठन हेतु आगामी 8 नवंबर को 3 बजे का समय पुनः निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुये खण्ड शिक्षा अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि लंबे समय से लंबित सेवा पंजिकाओं के गठन हेतु नव नियुक्त शिक्षकों में काफी उत्साह देखा गया।सेवा पंजिकाओं के बनवाने में श्री संतोष श्रीवास्तव,श्री रवि तिवारी,श्रीशरद शुक्ला ,श्रीप्रभाकर तिवारी ने सहयोग प्रदान किया।
Nov 2, 2021
लम्बित पंजिकाओं को बनाने नव नियुक्त शिक्षकों में दिखा भारी उत्साह-बीईओ आर पी सिंह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment