गोण्डा -आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान माह- अक्टूबर तथा 14 नवंबर, 2021 तक सामान्यजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किये जाने वाले विभिन्न विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक सहायता/विधिक जागरूकता की कार्ययोजना के कार्यक्रमों के अंतर्गत 04 अक्टूबर 2021 को अपराह्न 04:00 बजे से गोंडा जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पर विधिक सहायता/ जागरूकता कार्यक्रम तथा रेल दुर्घटना- रेल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। आगामी 05 अक्टूबर 2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से समस्त तहसील मुख्यालयों पर विधिक सहायता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 06 अक्टूबर 2021 को मध्यान्ह 12:00 बजे से प्रत्येक ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से विधिक सहायता/ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Oct 3, 2021
आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान विधिक सहायता/ जागरूकता कार्यक्रमों की समय सारणी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment