करनैलगंज/गोण्डा - बीते दिनों सरयू पुल के अप्रोच मैं दरार आ गई थी जिसके चलते पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण के बाद एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को निकलने दिया जा रहा था बड़े वाहन ना निकल पाए इसके लिए पुल के दोनों छोर पर करीब 4 फीट ऊंची दीवार बना दी गई थी और बगल में मात्र कुछ ही रास्ता छोड़ा गया था जिस पर हल्के वाहन निकल सकते थे पर शनिवार रविवार की रात लखनऊ की ओर से आ रही एक कार पुल पर बनी दीवार से टकरा गई दिलचस्प बात तो यह है की दीवार से कुछ ही दूरी पर पुलिस की बेरी कटिंग भी लगाई गई थी और पुल तक पहुंचने में कार की स्पीड कितनी तेज हो गई की पूरी दीवाल ही गिर गई। वही कुछ लोग पुल पर कार्य करवा रहे विभाग की भी लापरवाही मानते हैं जिसने कुछ दिन पूर्व पुल के ऊपर ट्यूबलाइट लगवाई थी पर वर्तमान में उसे हटा दिया गया वही विभाग द्वारा स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात भी कही गई थी बस भगवान का शुक्र इतना ही था कार बगल में बनी रेलिंग को तोड़कर नदी में नहीं गिरी नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
Oct 3, 2021
सरयू पुल-आवागमन रोकने हेतु बनाई गई दीवार से देर टकराई कार क्षतिग्रस्त,बाल बाल बचे लोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment