Oct 2, 2021

परसपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,जालसाजी का आरोपी राजू राईनी फर्जी दस्तावेजों के साथ अरेस्ट

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में धोखाधड़ी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त राजू राइनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी करने के उपकरण बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त अपने अनुचित लाभ हेतु कूटरचित ढंग से मार्कसीट, पासपोर्ट, टी0सी0 आदि दस्तावेज बनाया करता था। अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजू राइनी पुत्र मेंहदी हसन नि0 भौरीगंज थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-280/21, धारा 411,419,420,467,468,471 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 10 छायाप्रति आधार कार्ड।
02. 04 पासबुक।
03. 09 वोटर कार्ड।
04. 02 पैन कार्ड।
05. 04 ए0टी0एम0 कार्ड।
06. 04 मार्कशीट, 04 पासपोर्ट, 01 सादी मार्कशीट, 01 सादी टी0सी0, 02 स्टेम पैड, 203 पासपोर्ट साइज फोटो।

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 नीरज कुमार सिंह मय टीम।

No comments: