Oct 2, 2021

धोखाधड़ी करने के उपकरणों के साथ 01 जालसाज गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में धोखाधड़ी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
            उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त राजू राइनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धोखाधड़ी करने के उपकरण बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त अपने अनुचित लाभ हेतु कूटरचित ढंग से मार्कसीट, पासपोर्ट, टी0सी0 आदि दस्तावेज बनाया करता था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड  न्यायालय रवाना कर दिया गया।

No comments: