May 9, 2021

राष्ट्र पुरुष बीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मनाई गई जयन्ती,पण्डित सिंह सहित समाज की दिवंगत विभूतियों को दी गयी श्रद्धांजलि।

करनैलगंज/गोण्डा - आज दिनांक 9 मई 2021 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयन्ती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह जी ने व संचालन सुभाष सिंह ने किया। कचनापुर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील सिंह रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सुनील सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिये महाराणा प्रताप  ने घास की रोटी तक खाया। जंगलों में विचरण करके कोल भीलों की सहायता से मुगल आताताइयों का सामना किया। हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आप सब वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और आपसी मतभेद भुलाकर समाज को मजबूती प्रदान करने पर बल दें । इस दौरान अवधेश सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा जिले में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग उठाई,जिसका उपस्थित लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। साथ ही छत्रिय समाज के दिवंगत विभूतियो सपा के कद्दावर जननेता व पूर्व मन्त्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, इंजीनियर बी.डी. सिंह , रमेश सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया तथा समाज मे उनके योगदान को याद करते हुये। श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित कार्यक्रम को नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस,सन्तोष सिंह , योगेंद्र प्रताप सिंह,सुनील सिंह सहित कई अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने विचार रखे। इस मौके पर आशीष सिंह ,अभिषेक सिंह ,प्रिंस   सिंह ,संतोष सिंह ,अमित सिंह, सत्यम सिंह ,कुलदीप सिंह ,गब्बू सिंह प्रधान , विवेक सिंह, मनीष सिंह ,पराग सिंह अजय सिंह मन्नू सिंह नीलू सिंह सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सुभाष सिंह में आये हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

No comments: