May 3, 2021

उमरी बेगमगंज में गेहूं लदे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    कोरोना काल के चलते एक और बड़ी दुखद घटना


जिला गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना अंतर्गत गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली बंधे पर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत कड़ी माझा का है,जहां पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर ट्राली को बांध पर चढ़ाते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर बंधे पर पलट गई । जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव पुत्र रामदयाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी उमरी  नरसड़ा थाना उमरी बेगमगंज  जनपद गोंडा बताया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

No comments: