May 3, 2021

डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, जीवित महिला को किया मृत घोषित

Dr. राम मनोहर लोहिया  मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली... देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया  मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली, डॉक्टर ने जीवित महिला को मृत घोषित करके मृत्यु प्रमाण पत्र भी बना डाले।  3 दिन पहले डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में कराया गया था मरीज को भर्ती l इंदिरा नगर सालेनगर की रहने वाली सुखरानी गौतम को तबीयत खराब होने से उनके परिवारजनों ने  राजधानी लखनऊ के माने जाने हॉस्पिटल में भरती कराया गया था। आज मरीक् को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और बॉडी को  उनके परिवार वालों को शौप् दी,मृत्यु बॉडी लेकर घरवाले जैसे ही पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला की सांसें चल रही है। तभी परिवार वालों ने पास में मौजूद एक कंपाउंडर (डॉक्टर) को बुलाकर फिर से  बॉडी की जांच करवाई, जांच में यह साबित हो गया कि महिला पूरी तरीके से जीवित है, उन्होंने पल्स ऑक्सीमीटर से  पल्स रेट, टेंप्रेचर आदि को देखा तो बॉडी का पल्स व टेंपरेचर सही मिला जिससे परिवार जनों में डॉक्टरों को लापरवाही का आरोप लगाते हुए बॉडी के मोमेंट को वीडिओ रिकॉड किया और ऐसे भ्रष्ट व लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। यह वीडियो लगातार व्हाट्सएप फेसबुक ग्रुप पर घूम रहा है।


No comments: