May 6, 2021

करोना से आसाराम बापू की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल कम होने से आईसीयू में किया गया भर्ती

आसाराम बापू की जोधपुर जेल में अचानक तबीयत खराब, जांच में मिले थे कोरोना संक्रमित,आईसीयू में किया गया भर्ती



 जेल में बंद कथावाचक आसाराम बापू की अचानक तबीयत खराब होने से राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल से महात्मा गांधी अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। आसाराम को 3 दिन पहले कोरोना जांच करने से पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद बताया जा रहा है कि आसाराम को सांस में दिक्कत और ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालत बिगड़ते देख अब आसाराम को एम्स जोधपुर भेजने की तैयारी की जा रही है ।आसाराम का तबीयत बिगड़ते देख  अब अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा जाएगा। आसाराम का उम्र अधिक होने से जोधपुर एम्स में भर्ती कराया जा रहा है । आसाराम के भक्तों का तांता लगातार लगा हुआ है। पुलिस प्रशासन के देख रेख में कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार  आसाराम को भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।



No comments: