हिंदी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड-19 से निधन, खबर सुनते ही फिल्मी दुनिया में शोक की लहर।
मराठी और हिंदी फिल्मों में दिखाई देने वाली अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोविड-19 के कारण आज निधन हो गया है। उनकी सुपर हिट फिल्में- 'छिछोरे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' , और 'गुड न्यूज़' ,'मलाल' जैसी फिल्मों में नज़र आयी है। इसके अलावा मराठी फिल्मों में भी अपने नाम के लिए जानी जाती थी। लोगों के मुताबिक अभिनेत्री वाराणसी में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थी, लेकिन मुंबई वापस लौटने के बाद उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण दिखाई दिए। उन्होंने अपने आप को निजी हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके चलते उनका आज निधन हो गया। इस महामारी की वजह से मनोरंजन जगत ने भी अपने कई शानदार कलाकारों को खो दिया। इसी बीच अब एक और शानदार एक्टर का निधन की खबर ने सभी को हिला कर रख दिया। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म' `छिछोऱे` की को-स्टार कर रही अभिलाषा पाटिल का करोना से निधन होने से सिनेमा इंडस्ट्री में शोक का लहर फैल गया, हर कोई उन्हें याद करके सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


No comments:
Post a Comment