May 7, 2021

पण्डित सिंह के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किया गहरा शोक,कहा राजनीति में आई शून्यता


लखनऊ - पूर्व मन्त्री व सपा के कद्दावर नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सन्तप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पण्डित सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिये कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित पूर्व मंत्री  विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन का संदेश जानकर गहरा शोक व्यक्त किया है I विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पण्डित सिंह 13वीं 14वीं 16 वीं  विधानसभा के सदस्य होने के साथ ही राज्य मंत्री से लेकर राजनीतिक जीवन मे कैबिनेट मंत्री तक का सफर तंय किया l उनके निधन से जनपद गोंडा सहित प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है,  जिसकी भरपाई होना कठिन है I 
  उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व डॉ अभिषेक सिंह सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l

No comments: