कोरोना की कहर- उत्तर प्रदेश के विधायकों पर टूटा, देखते-देखते 13 विधायक अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिसमें से आठ विधायक की जान कोरोना से चली गई,
देश व प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से जहाँ आम जनमानस कोरोना ऐसी भयंकर महामारी से परेशान हैं,वही बड़े-बड़े नेता मंत्री भी कोरोना की भयंकर महामारी से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। और कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश के कुछ विधायक कोरोना महामारी के चपेट में आने से निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश में 17वीं विधानसभा के सदस्य जो अब हमारे बीच में नहीं है वो- १ सुरेश कुमार श्रीवास्तव लखनऊ पश्चिम (लखनऊ) २. केसरी सिंह गंगवार नवाबगंज (बरेली ) ३. दल बहादुर कोरी सलोन (रायबरेली ) ४. कमल रानी वरुण घाटमपुर (कानपुर शहर) ५. चेतन सिंह चौहान नौगांवा सादात (अमरोहा) ६.जगत प्रसाद गर्ग आगरा सदर (आगरा) ७. जन्मेजय सिंह देवरिया (सदर देवरिया) ८. पारसनाथ यादव मल्हनी (जौनपुर ) ९. मथुरा प्रसाद पाल सिकंदरा (कानपुर देहात) १०.रमेश चंद्र दिवाकर औरैया सदर (औरैया) ११. राजकुमार वर्मा पटेल निघासन (लखीमपुर खीरी) १२.लोकेंद्र सिंह नूरपुर (बिजनौर) १३.वीरेंद्र सिंह सिरोही बुलंदशहर सदर (बुलंदशहर ) यह विधायक विधानसभा के सदस्य अब हमारे बीच में नहीं रहे। जिनमें से -
*कमल रानी वरुण, *चेतन चौहान, *जन्मेजय सिंह, * पारसनाथ यादव, * सुरेश कुमार श्रीवास्तव, * केसर सिंह गंगवार, * रमेश चंद्र दिवाकर व दल बहादुर कोरी जी का निधन कोरोना वायरस के संक्रमण से हुआ है। इसी कोरोना के चलते कल शुक्रवार सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह का निधन कोरोना से हुआ, जिनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया।

No comments:
Post a Comment