May 4, 2021

6 माह में जीता ग्रामवासियों का दिल,सेवा व ततपरता आयी काम,चन्द्रभान सिंह उर्फ चन्दर सिंह ने गुम्दहा की पुनः हासिल की प्रधानी।

करनैलगंज/गोण्डा -स्थानीय तहसील क्षेत्र के करनैलगंज विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पँचायत गुम्दहा में चंद्रभान सिंह उर्फ चन्दर सिंह ने दोबारा अपना झण्डा लहराया और अपने प्रतिद्वन्दी को शिकस्त देकर विजयश्री हासिल की। बता दें कि ग्राम पँचायत गुम्दहा की मात्र 6 महीने की सेवा करने का अवसर चन्दर सिंह को मिला था उसके पूर्व यहाँ का मामला न्यायालय में लम्बित था। कोर्ट के द्वारा दिये गये निर्णय पर सम्पन्न हुए चुनाव में चन्दर सिंह ने अपना प्रत्यासी उतारकर जीत हासिल की थी,और केवल 6 महीने के कार्यकाल में ग्रामवासियों का दिल जीत लिया इस पँचायत चुनाव में चन्दर सिंह ने अपनी पत्नी मीना सिंह को चुनाव लड़ाया और अपने प्रतिद्वन्दी उर्मिला को 24 मतों से परास्त करके कामयाबी हासिल की। उन्होंने गुम्दहा की जीत में सुनील सिंह के सहयोग की सराहना करते हुये उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया और गॉंव की जनता द्वारा दिये गए विश्वास को सदैव कायम रखने की बात कही।

No comments: