May 4, 2021

जिलाधिकारी ने किया 05 अतिरिक्त गेहूं क्रय केन्द्र का अनुमोदन,अब जिले में कुल 119 गेहूं क्रय केंद्र संचालित

गोण्डा - जिलाधिकारी 
मार्कण्डेय शाही ने रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहूं खरीद हेतु 06 क्रय संस्थानों के कुल 114 गेहू क्रय केन्द्र अनुमोदित किये थे । उन्होंने जिला प्रबन्धक - पी0 सी0 एफ0 एवं पी0 सी0 यू0 , गोण्डा द्वारा अतिरिक्त प्रस्तावित गेहूं क्रय केन्द्रों की सूची , उनकी संस्तुति के आधार पर प्रस्तावित सूची के परीक्षणोपरान्त और 05 अतिरिक्त गेहूं क्रय केन्द्र अनुमोदित किये हैं।
           ये अतिरिक्त केंद्र पीसीएफ संस्था के गोंडा सदर तहसील के विकासखंड मुजेहना में साधन सहकारी समिति लिमिटेड धानेपुर, मनकापुर तहसील के अंतर्गत विकासखंड छपिया में साधन सहकारी समिति लिमिटेड खजूरी, तहसील तरबगंज के विकासखंड तरबगंज के अंतर्गत साधन सहकारी समिति लिमिटेड धनौली तथा पी०सी० यू० संस्था के तहसील गोंडा के अंतर्गत विकासखंड पड़रीकृपाल में साधन सहकारी समिति लि०  खमिरिया हरिवंश एट मुंडेरवा एवम् तहसील करनैलगंज के विकास खंड परसपुर की करनैलगंज सहकारी क्रय विक्रय सहकारी लिमिटेड नारायणपुर मर्दन में बनाए गए हैं।
      इन अनुमोदित गेहूं क्रय केन्द्रों पर तत्काल समस्त आवश्यक व्यवस्था - प्रबन्ध पूर्णकर कियाशील कराए जाने हेतु जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक पी०सी०एफ० व पी०सी०यू० को निर्देशित किया है। इनके अनुमोदन के बाद जनपद में कुल अनुमोदित गेहूं क्रय केन्द्रों की अद्यतन संख्या 05 ( पांच ) केन्द्र बढ़कर कुल 119 ( एक सौ उन्नीस ) हो जायेगी ।

No comments: