May 1, 2021

शामली के गांव रंगाना में 24 घंटे में 5 लोगों की हुई मौत ग्रामीणों में हुई दहशत

शामली के गांव रंगाना में 24 घंटे में 5 लोगों की हुई मौत ग्रामीणों में हुई दहशत



 जनपद शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव रँगाना में 24 घंटे में 5 लोगों की मौत की खबर झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में  अधिकांश महिलाएं हैं ग्रामीण व आसपास के लोगों में दहशत बना हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के परिवार वालों ने बीमारी  के चलते मृत बताया है कोरोना के कहर से पहले ही लोग खौफ में हैं ,ऐसे लोगों की मृत्यु की घटना देखकर झिंझाना चैत्र में चर्चा का माहोल बना हुवा है। पिछले 3 दिन में  झिंझाना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब रंगाना के गांव में 24 घंटों में 5 लोगों की जान चली  जा चुकी है, दहशत के चलते गांव के लोग मृतकों के घर जाने से कतरा रहे हैं। शुक्रवार शाम तक सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना स्वाथ्य विभाग में पहुचने पर शामली सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने जानकरी ली  और् उन्होन  कहा कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं है ।जानकारी  करके  कोरोना की  जांच कराई जाएगी।

No comments: