Mar 16, 2021

सहारनपुर- एसओजी टीम और पुलिस बल ने बदमाशों को एनकाउंटर में किया ढेर

  एसपी सिटी,एसपी देहात व एसओजी टीम सहित मिलकर बड़े अंजाम देने वाले बदमाश को किया ढेर।



 सहारनपुर - एसओजी टीम सहित थाना-बेहट पुलिस बल के साथ बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसओजी टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया गया। थाना बेहट के पास नानौली रोड़ पर बदमासों ने लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे । मुखबिर की सूचना से पुलिस और एसओजी टीम गश्त के दौरान बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया।पुलिस को देखकर बदमाश भागने की कोशिस की लेकिन वह भागने में नाकाम रहे। दोनों ओर से हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो बदमाश वहां से फरार हो गए पुलिस ने घायल बदमाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया मौके से पुलिस ने बाइक तमंचा समेत भारी कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश से पता चला लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।



पुलिस टीम के साथ एसपी सिटीव एसपी देहात मौजूद रहे। 



No comments: