Mar 16, 2021

थाना-झिंझाना के क्षेत्र में चोरों का तांडव बीती रात कॉलेज से लाखों रुपए का सामान चोरी।प्रधानाचार्य ने तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की मांग की

इंटर कॉलेज में चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी करते सीसीटीवी कैमरों में कैद, प्रधानाचार्य द्वारा तहरीर पर कार्रवाई की मांग की।

   थाना झिंझाना में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। विगत दिनों जहां एक रात में छह दुकानों के सटर तोड़कर चोरी की थी। वहीं बीती रात्रि में बेखौफ एक इंटर कॉलेज का ताला तोड़कर इनवर्टर,बैटरा व जेनरेटर सहित जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए।प्रधानाचार्य ने थाना-झिंझाना में तहरीर देकर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।



  मेरठ करनाल हाईवे ग्राम सिंगरा के निकट बावरिया कालोनी में इंंदिरा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में बीती रात में बेखौफ चोरो ने कॉलेज से लाखों रुपए के समान जनरेटर इन्वर्टर व बेटरा स्कूल के जरूरी कागजात चोरी कर ले गए है। जिससे कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं आखिर अपराधी इतने बेखौफ होकर विद्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इसका मतलब अपराधियों के दिमाग से पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल खत्म हो चुका है अपराधी चोरी करते हुए कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे - कैद हो गए हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल जयकरण अंसल ने कहा जैसे सवेरे 7:00 बजे कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और अंदर जनरेटर रूम का ताला को बाहर गेट पर टूटा ताला लटका हुआ मिला।

जिसकी जानकारी प्रिंसिपल ने स्थानीय पुलिस को दी स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल की जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोर कमरों का ताला तोड़कर कॉलेज से जनरेटर दो बड़े बैटरी इनवर्टर वह स्कूल के जरूरी कागजात लेकर फरार हो। चोरों ने मुंह बांधे हुए थे जिस से बेखौफ होकर इन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

प्रिंसिपल जयकरन अंसल ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई वह अपराधियों को पकड़वाने की मांग की। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्दी खुलासा करने का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल के मुताबिक चोर पहले भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। जिसकी वजह से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे घटना टोली चौकी के पास की है।

   

No comments: