फतेहपुर सीकरी /आगरा - जनपद आगरा के एक परिवार में शादी की खुशियों रंग में भंग पड़ गया जब बारातियों से भरी हुई बस में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
दुर्घटना के दौरान बस में सवार लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बराती चोटहिल हो गये,स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को बस से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तथा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगो को आगरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजस्थान के धौलपुर से फतेहपुर सीकरी बारात आई थी। उक्त दुर्घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-11 पर तेरह मोरी बांध के समीप घटित हुई,जिससे शादी की खुशियों में रंग में भंग पड़ गया,और लोग काफी परेसान हो गये।
No comments:
Post a Comment