Mar 10, 2021

झिंझाना-सुरक्षा की शपथ के साथ हीरो सुरक्षा सप्ताह का समापन ---

       झिंझाना कसबे में चल रहे पिछले एक हफ्ते से इंडस टावर कम्पनी के हीरों सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को समापन हुआ। कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिला कर 4 मार्च से चल रहे हीरो सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया।



बुधवार को हीरो सुरक्षा सप्ताह के समापन पर दिल्ली सर्किल सीईओ यतेंद्र चड्ढा ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का इस सुरक्षा सप्ताह को कामयाब बनाने के लिए दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इंडस सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने में हर छोटे-बड़े कर्मचारी की भागीदारी रही सभी ने दिलों-जान से इस मे सहयोग किया। मै रजनीकांत शुक्ला, अरविंद, अलोक, पंकज,सुनील,नितिन का स्पेशल धन्यवाद करना चाहूंगा। इन लोगों की मेहनत से हम इस सुरक्षा सप्ताह को कामयाब बना सके। इस पूरे सप्ताह में अनेकों प्रकार की सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया हैं ओर आगे भी हम इस प्रकार की कोशिश जारी रहेगी।इस मौके पर सर्किल  चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर जेपी सिंह,ऑपरेशन हेड धीरज गर्ग, सुरक्षा अधिकारी रजनीकांत शुक्ला, सर्किल के सभी बड़े अधिकारी नताशा, विक्रम, गौरव, अतुल,राजेश, विनोद आदि मौजूद रहे।


No comments: