Mar 20, 2021

ऊन तहसील के गांव मछरौली में पानी के निकास को लेकर गांव के लोग अनशन पर बैठे--

 

पानी के निकासी की समस्या पर कांग्रेसी,गाँव की समस्या को लेकर अनशन पर बैठे,



शामली जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में थाना-झिंझाना ऊन तहसील के निकट गांव मछरौली में पानी के निकासी की समस्या को लेकर व सड़क पर गंदे नाले की पानी भरने को लेकर गांव के लोग अनशन पर बैठ गए। उन्होंने जिला शामली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व उनके कार्यकर्ता ने गाँव में सड़क पर गन्दे नाली के पानी को लेकर ऊन तहसील में प्राथना पत्र देकर नाली के निर्माण की गुहार लगाई है आये दिन सड़क पर पानी की समस्या बनी रहती हैं। जिससे गांव के लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता हैं पानी भरने की वजह से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से बीमारी की समस्याबनी रहती है जिसके चलते डेंगू बुखार मलेरिया बुखार से लोगो मे भय बना रहता है।गांव में कांग्रेस कमेटी के लोगो ने अनसन पर बैठ कर प्रियंका गांधी,विधायक पंकज मालिक जिन्दाबाद व हमारी मांगे पूरी हो, के नारे लगाए। अजय कुमार दीपक कुमार सैनी रवि कुमार आदि लोग धरना पर बैठ कर गांव के नाली निर्माण कार्य कराने के लिए मांग की। 

No comments: