Lko- उत्तरप्रदेश पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी..
यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
कुल 4 चरणों में मतदान होंगे
15 अप्रैल,19 अप्रैल,26 अप्रैल,29 अप्रैल को मतदान
2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी
यूपी में पंचायत चुनाव घोषित,
लखनऊ- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर आज सूचना जारी कर दी गई है। लखनऊ में हुई आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुताबिक प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव संभावित है। पहला चरण 15 अप्रैल,दूसरा 19, तीसरा 26, और चौथा 29 अप्रैल को पड़ेगा। इसके बाद आगामी 2 मई को पंचायत चुनाव के मतों की मतगणना संबंधित जिलों में कराई जाएगी।फिलहाल उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर सूचना जारी कर दी गई है, लेकिन अभी आज सुप्रीम कोर्ट में पँचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर कुछ जनपदों में आरक्षण सूची को लेकर प्रक्रिया शून्य घोषित करने के लिए हाई कोर्ट लखनऊ में दायर रिट की सुनवाई होनी है।

No comments:
Post a Comment